CM Mohan ने मंच से किया ऐलान लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन पर मिलेगा बोनस, 13 जून को आएंगे पैसे खातों में
मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि 13 जून 2025 को लाड़ली बहना योजना की अगली (25वीं) किस्त बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। हर लाभार्थी को 1250 रुपये मिलेंगे। सीएम मोहन यादव ने नरसिंहपुर के गाडरवारा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा – रक्षाबंधन अब हर महीने मन रहा है। 13 जून को एक और रक्षाबंधन मनेगा, और बहनों को फिर पैसा मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि सरकार योजना की राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह करने जा रही है। यह बात संकल्प पत्र में शामिल थी और उसे पूरा करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। लाड़ली बहना योजना का मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना प्रदेश की विवाहित, विधवा व जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 13 जून को बहनों के चेहरे फिर से खिलेंगे जब 1250 रुपये की किस्त उनके बैंक खातों में पहुंचेगी। साथ ही, भविष्य में मिलने वाली 3000 रुपये प्रति माह की राशि इस योजना को और मजबूत बनाने वाली है।