JK Cement फैक्ट्री में तोड़फोड़ और हंगामा, 13 नामजद और 30 अन्य पर मामला दर्ज

 

जेके सीमेंट कंपनी में तीन दिन पूर्व हुई तोड़फोड़ और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दरअसल एमपी के सागर संभाग के पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र ग्राम पगरा में स्थित तीन दिन पहले एक युवक की सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी और डम्फर कंपनी का था।

 

 

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जेके सीमेंट कंपनी परिसर में पहले शव रखकर प्रदर्शन किया और बाद में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई थी।

 

 

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ उग्र हो गई और कंपनी में तोड़फोड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है। एसपी साईं कृष्ण एस थौटा ने बताया कि इस मामले में 13 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री में तोड़फोड़ और हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


By - sagar tv news
11-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.