जमीन पर दबंगों कर रहे थे अवैध कब्जा और पुलिस पहुंची तो फिर....

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के मगरोन पुलिस थाने से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दबंगों ने पुलिसकर्मी को ज़िंदा जलाने की कोशिश की और बंधक बनाकर बेतहाशा मारपीट की। इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से मगरोन पुलिस थाने की डायल 100 टीम को एक इवेंट मिला कि पेरवारा गांव में कुछ लोग एक जमीन पर अवैध कब्जा कर उत्पात मचा रहे हैं। कंट्रोल रूम के कहने पर डायल हंड्रेड की टीम मौके पर पहुंची तो कब्जा और उत्पात मचा रहे लोगों ने डायल 100 के पायलट और पुलिस आरक्षक के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

 

 

 

 

दबंगों ने पुलिस टीम के मोबाइल फोन छीन लिए और जमकर मारपीट की। पुलिस आरक्षक को जबरन शराब पिलाई गई और मौके पर मौजूद एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर उसी जलते ट्रैक्टर में पुलिसकर्मी को फेंकने का प्रयास कर ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई। इस हमले में पुलिस आरक्षक और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की संख्या 30 से 35 थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल पुलिसकर्मी बलराम सिंह लोधी ने बताया कि दबंगों ने उनके साथ क्या-क्या किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बंधक बनाकर बेतहाशा मारा गया और ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई। पायलट मनोज राजपूत ने भी घटना की पुष्टि की है।


By - sagar tv news
11-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.