झारखंड से लाकर अशोकनगर में बेच दी नाबालिग, 4 लोगो पर मामला दर्ज || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 


झारखंड की एक नाबालिग लड़की को अशोकनगर जिले में बेचने का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय लड़की को वहां से लाकर कुछ महिलाओं ने यहां बेच दिया और खरीदने वाले परिवार के एक युवक ने उससे शादी करने कर ली। पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के समक्ष अपने बयान दिए, जिसके बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर नईसराय थाना पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 4 लोगो पर मामला दर्ज कर लिया है। और और गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई है। पीड़िता ने अपने बयान दर्ज कराते हुए बताया कि वह जमशेदपुर जिला पूर्वी सिंहभूमि झारखंड क्षेत्र की रहने वाली है। उसे पूनम मातो, नेहा पात्रो व गीता साहू के द्वारा झारखंड से लाया गया था। गुना जिले में बेचने का कई प्रकार से प्रयास किया गया। आखिर में देवेंद्र कुशवाह और उसके परिजन ने उसे खरीद लिया। बताया गया है कि आरोपितों की ओर से नाबालिग लड़की से शादी रचाने की बात कही गई है। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नईसराय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शुरुवाती जानकारी में पीड़िता को 95 हजार रूपये में खरीदने की बात सामने आई है।


By - Rahul Jain ( Ashok Nagar MP)
27-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.