मंत्री के क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए हो रहे परेशान, खुद बना रहे सड़क | sagar tv news |

 

एमपी के प्रदेश सरकार में पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री लखन पटेल के क्षेत्र में आने वाले एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोसरा के टिकरिया गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। गांव में मुख्य सड़क से जोड़ने वाली पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर चुनाव में नेता आकर पक्की सड़क बनाने के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई लौटकर नहीं आता। ग्रामीणों ने कई बार मंत्री जी और अधिकारियों को अपनी समस्या बताई, परंतु केवल आश्वासन ही मिला, काम नहीं हुआ।

 

 

अब ग्रामीणों ने खुद ही कमान संभाली है। गांव के हाकम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से चंदा इकट्ठा कर कार्य शुरू किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गड्ढों को भरने व सड़क समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कोई बीमार हो जाए तो गांव तक कोई वाहन नहीं आता, ऐसे में उसे खाट पर लिटाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने नारे लगाकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जगाने का प्रयास किया। अब देखना होगा कि क्या शासन-प्रशासन नींद से जागेगा और अपने किए वादों को पूरा करेगा या सिर्फ जल्द काम करने का आश्वासन देकर एक बार फिर ग्रामीणों को एक और आस, उम्मीद की किरण दिखाकर छोड़ दिया जाएगा।

 

 

टिकरिया गांव के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने खुद ही सड़क निर्माण का काम शुरू किया है, जो एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या सरकार और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे?

 

 

 


By - Aftab Khan Damoh
17-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.