गरीबो को मिले बेदखली के नोटिस, दशकों पुराने घरो पर चलेंगे बुल्डोजर

 

दमोह जिले के पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 15 लखरोनी गांव में सरकारी जमीन पर रह रहे दर्जनों परिवारों को बेदखली का नोटिस मिला है। शनिवार को महिलाओं और बच्चों सहित ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे।

 

 


तहसीलदार प्रदेश ब्रिंदेश पांडे ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई सालों से इस जमीन पर रह रहे हैं। वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनका कहना था कि बेदखली से उनके पास रहने की जगह नहीं बचेगी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आसपास कई लोगों ने बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों को हटाए, जो खेती कर रहे हैं।

 

 

 

तहसीलदार पांडे ने बताया कि शासन ने इस जमीन को अस्पताल के लिए प्रस्तावित किया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तत्काल कोई बेदखली नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 24 जून को सभी लोग अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रस्तुत करें। इसे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौट गए।


By - sagar tv news
21-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.