BJP पूर्व विधायक के दिव्यांग पति ने मांगा भरण-पोषण, कहा दिव्यांग हो गया हूँ हर महीने मिले 25 हजार रुपये

 

मध्यप्रदेश में एक पूर्व विधायक के दिव्यांग पति ने कोर्ट में अर्जी लगाकर पत्नी से गुजारा भत्ता देने की मांग की है। दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक सोना बाई के दिव्यांग पति सेवकराम अहिरवार ने 4 जुलाई को कुटुंब न्यायालय में अर्जी दाखिल की और पत्नी से भरण-पोषण की मांग की है। जिसमें पत्नी की 50 हजार रुपये मासिक पेंशन में से 25 हजार रुपये हर महीने भत्ते के रूप में मांगे गए हैं।

 

 


सेवकराम ने बताया कि 1993 में उनकी शादी सागर निवासी सोना बाई से हुई थी। वर्ष 2003 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उनके सहयोग से भाजपा के टिकट पर पथरिया से विधायक बनीं। 2008 तक वे विधायक रहीं। सेवकराम का कहना है कि विधायक कार्यकाल तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन 2009 में सोना बाई ने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया और कुछ समय बाद साथ रहना भी बंद कर दिया।

 

 

दोनों तब से अलग रह रहे हैं, हालांकि अब तक तलाक नहीं हुआ है। सेवकराम ने बताया कि 2016 में एक दुर्घटना के चलते उनका एक पैर खराब हो गया, जिससे वे अब दिव्यांग हो गए हैं और मजदूरी करने में भी असमर्थ हैं। पहले वे ठेकेदारी का काम करते थे, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण काम पूरी तरह बंद हो गया।जिस कारण जीवन यापन के लिए भरण-पोषण की आवश्यकता है।

 

 


पूर्व विधायक के पति सेवकराम का ये भी आरोप है कि विधायक बनने के बाद सोना बाई का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। बड़े नेताओं से संपर्क के चलते उनमें घमंड आ गया और वह उन्हें अपने साथ रखने में शर्म महसूस करने लगीं। सेवकराम और सोना बाई के तीन बेटे हैं – सौरव, नीरज और प्रवीण – जो मां के पास रहते हैं। इनमें से एक बेटा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। वही पूर्व विधायक सोना बाई ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। उनका कहना है कि वे अदालत से नोटिस मिलने के बाद ही जवाब देंगी।

 

 


By - sagar tv news
07-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.