ऐतिहासिक किलकिला कुंड में जलस्तर बढ़ा, दर्शकों की भीड़, पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना में 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से ऐतिहासिक किलकिला कुंड का नजारा और भी मनमोहक हो गया है। कुंड में पानी का स्तर बढ़ने से इसकी सुंदरता में चार चांद लग गए हैं, और इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश के बावजूद, प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती है।

 

 

 

पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, टीआई कोतवाली रोहित मिश्रा पुलिस बल के साथ स्वयं कुंड का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है। पुलिस द्वारा खतरनाक इलाकों में लोगों को जाने से रोकने के लिए बैरिगेट्स भी लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि पर्यटक इस खूबसूरत नज़ारे का आनंद सुरक्षित रूप से ले सकें।

 

 

 

लोगों का कहना है कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि पन्ना पुलिस ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, जिससे सभी बिना किसी चिंता के इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कर सकें। रोहित मिश्रा टीआई कोतवाली पन्ना ने बताया कि खतरनाक स्थानों पर जाने के लिए लोगों को रोका गया है, इसके लिए बेरीकेट्स लगाए गए हैं। ताकि लोग सुरक्षित रहें और दूर से नज़ारे का लुफ्त उठाएं। पन्ना में ऐतिहासिक किलकिला कुंड में जलस्तर बढ़ने से दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं और खतरनाक इलाकों में लोगों को जाने से रोकने के लिए बैरिगेट्स लगाए गए हैं। पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है ताकि पर्यटक सुरक्षित रूप से इस खूबसूरत नज़ारे का आनंद ले सकें।


By - sagar tv news
12-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.