विधानसभा के सवालों के जवाब सार्वजनिक नहीं कर पाएंगे विधायक

 

 

कोरोना संकटकाल के चलते भले ही 28 दिसंबर को होने वाला मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित हो गया, लेकिन विधायकों  के सवालों  के जवाब जरुर दिए जाएंगे। शिवराज सरकार द्वारा जवाबों को लिखित में भेजा जाएगा लेकिन  विधायक जवाबों को सावर्जनिक नहीं कर पाएंगे।
दरअसल, मध्यप्रदेश  विधायकों द्वारा विधानसभा में 950 प्रश्न  और 200 से ज्यादा ध्यानाकर्षण लगाए है, लेकिन सत्र के स्थगित होने के चलते शिवराज सरकार के मंत्रियों द्वारा विधायकों को प्रश्न और ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब लिखित में भेजा जाएगा। लेकिन इसमें एक शर्त रखी गई है कि जब तक जवाबों को सदन के पटल पर नहीं रख दिया जाता, तब तक कोई भी विधायक इनके जवाब  सार्वजनिक नही कर सकेंगे।उम्मीद की जा रही है कि अब  फरवरी-मार्च के दौरान होने वाले बजट सत्र  के पहले दिन यह सभी जवाब  पटल पर रखे जाएंगे।

बता दे कि सर्वदलीय बैठक  के बाद नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ  का बयान सामने आया था, जिसमे उन्होंने कहा था कि विधायकों की ओर से प्राप्त सवालों के जवाब के संबंध में उन्होंने सुझाव दिया है कि विधायकों की समितियां बना दी जाएं और उनके सामने  मंत्रियों की तरफ से संबंधित विधायकों के सवालों के जवाब आना चाहिए। विपक्ष की आवाज दबना नहीं  चाहिए।
गौरतलब है कि इस साल का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से प्रस्तावित था और 30 दिसंबर तक चलना था, लेकिन सत्र से पहले कराई गयी कोरोना जांच में विधानसभा के 60 से अधिक कर्मचारी और 10 विधायक कोरोना पॉजिटिव  आए थे, जिसके बाद सर्वदलीय बैठक में सर्व सम्मति से सत्र को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।अब फरवरी-मार्च 2021 में प्रस्तावित बजट सत्र होगा।

 
 

By - sagar tv news
30-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.