24 घंटो में 10 इंच बारिश, जमडार नदी के दो फिट ऊपर से बह रहा पानी टीकमगढ़ से छतरपुर नेशनल हाइवे बन्द

 

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। बुंदेलखंड के टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटो में 10 इंच तक बारिश दर्ज हुई है। जिससे नदी नाले उफान पर है। तेज बारिश की वजह से टीकमगढ़ से ललितपुर रोड पर जमडार नदी के पुल के दो फिट ऊपर से पानी बह रहा है। साथ ही टीकमगढ़ से छतरपुर नेशनल हाइवे भी बन्द है।

 

 

 

 

बता दे कि, टीकमगढ़ में आम तौर पर 1 हजार मिली मीटर औसत बारिश होती है, लेकिन इस साल 13 जुलाई तक ही 818 मिली मीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातर हो रही बारिश से जिले के सभी जलस्रोत्र पूरी तरह भर चुके है। जिसके कारण रहवासी इलाकों में जलभराव हो रहा है। खास तौर पर निचले और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है। जिसके बाद प्रशासन लगातार जल निकासी की व्यवस्था कर रहा है।जिले में मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रेत्रिय ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।


By - sagar tv news
14-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.