सागर- सोहेल ने बुल्गारिया में कूडो वर्ल्ड कप में चमकाया नाम, रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

 

यूरोप के बुल्गारिया में आयोजित कूडो वर्ल्ड कप-2025 में सागर मध्यप्रदेश के सोहेल खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल में सोहेल मामूली अंतर से फ्रांस के खिलाड़ी से हार गए, वरना भारत के खाते में स्वर्ण पदक भी आ सकता था। इस प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। -250 पी पुरुष वर्ग में फाइनल तक पहुंचकर सोहेल ने देश और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।

 

 

भारत की टीम में मप्र से 8 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें सागर जिले के 4 खिलाड़ी- सोहेल खान, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह और वैष्णवी सिंह भी थे। सागर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें कोच डॉ. मोहम्मद ऐजाज खान और कूडो एसोसिएशन ऑफ एमपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

खेल कोटे की बदौलत सोहेल खान इस समय मुंबई में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं, जबकि वैष्णवी सिंह जीएसटी हैदराबाद में टैक्स असिस्टेंट बनी हैं। सोहेल का सफर पहले भी शानदार रहा है – 2017 में जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड, अक्षय कुमार इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 4 बार स्वर्ण, और 2023 टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। सोहेल का कहना है, “विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। अब अगला लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

 

 


By - sagar tv news
14-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.