MP - नहर को पार कर स्कूल आने मजबूर बच्चे, स्कूल में चारों तरफ भरा पानी

 

पीठ पर बैग हाथों में चप्पल लिए नाले को पार करते छात्र छात्राओं का ये वीडियो पन्ना से सामने आया है। जहां बच्चों को स्कूल आने के लिए नाले को पार करना पड़ता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

 

 



दरअसल, पन्ना जिले के करही गांव के सरकारी स्कूल के बाजू से नहर बहती है, वही दूसरी तरफ तालाब है। जिसके कारण स्कूल परिसर में चारो तरफ पानी भरा हुआ है। साथ ही बीच में रास्ता बना कर नहर का पानी तालाब में जा रहा है। जिसने नाले का रूप ले लिया है। स्कूल आने वाले बच्चो को इसी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। स्कूल के टीचर बच्चों का हाथ पकड़ कर नाले को पार कराते है।

 

 

 

हालांकि, इस समस्या की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी पवई और खंड शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर दे चुके है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं इस पुरे मामले में गांव के सरपंच का कहना है की सरकार ने अभी तक किसी प्रक्रार की राशि नहीं दी है, इसलिए कोई काम नहीं हो पाया है।
बता दे की स्कूल आने के लिए बच्चो को न केवल कीचड़ भरे रस्ते से होकर आना पड़ता है बल्कि नाले के बीच से घुटने तक पानी से भी निकलना पड़ता है।


By - sagar tv news
18-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.