इंग्लैंड में 6 विकेट झटक कर लौटी बुंदेलखंड की बेटी, टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौंड़ ने इंग्लैंड में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए छह विकेट लेकर भारत को सीरीज़ जिताई। देश लौटने के बाद जब क्रांति गौंड़ पहली बार एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुँचीं, तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ों की थाप पर स्थानीय लोग, खिलाड़ी, बीजेपी जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत और अन्य जनप्रतिनिधि फूलमालाएँ पहनाकर उनका सम्मान कर रहे थे।

 

 

क्रांति गौंड़ बुंदेलखंड के छतरपुर ज़िले के घुवारा कस्बे की रहने वाली हैं। वे पिछले चार साल से टीकमगढ़ में आयोजित महिला क्रिकेट लेदर बॉल टूर्नामेंट में खेल रही थीं। क्रिकेट की शुरुआत उन्होंने अपने ही कस्बे घुवारा से की और धीरे-धीरे आसपास के ज़िलों में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने लगीं। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अब उन्होंने न सिर्फ अपने ज़िले, बल्कि पूरे बुंदेलखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है।

 

 

क्रांति गौंड़ का मानना है कि छात्राओं के माता-पिता को अपनी बेटियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि वे सीखकर आगे बढ़ सकें और देश का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर अमर शहीद महिला लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक विनय प्रताप समेत कई खेल प्रेमी भी मौजूद थे, जिन्होंने क्रांति की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया।

 

 

 


By - Anjali jain Tikamgarh
26-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.