प्रदेश का पहला पेपरलेस उपचुनाव पूरा, गैसाबाद से निशा कुर्मी 434 वोटों से विजयी |SAGAR TV NEWS|

 

जनपद सदस्य के उपचुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। खास बात यह रही कि यह उपचुनाव पूरी तरह पेपरलेस रहा, जिससे दमोह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया जहां त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव इस आधुनिक तकनीक के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक चुनाव में निशा कुर्मी ने 434 वोटों से जीत दर्ज की और अपने समर्थकों के साथ विजय का जश्न मनाया।

 

 

दमोह जिले के हटा ब्लॉक में मंगलवार को हुए गैसाबाद में शनिवार सुबह हटा तहसील कार्यालय में मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी, वैसे-वैसे मुकाबला रोचक होता गया। आखिरकार, निशा कुर्मी ने 1275 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र उपाध्याय को 434 मतों से हराया। वीरेंद्र उपाध्याय को कुल 841 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में दीनदयाल पटेल को 512 वोट, संतोष को 478 और कृपाल अहिरवार को 235 वोट प्राप्त हुए।

 

 

 

 

परिणाम घोषित होने के बाद हटा एसडीएम राकेश मरकाम ने निशा कुर्मी को विजय प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद निशा कुर्मी ने अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच जोरदार जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगी और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगी। निशा कुर्मी बोली “यह जीत जनता के भरोसे की जीत है। मैं पूरी ईमानदारी से जनसेवा करती रहूंगी।”

 

 

 

 

इस उपचुनाव की सबसे बड़ी खासियत रही कि यह पूरी तरह पेपरलेस था। गैसाबाद जनपद के वार्ड 16 में 5621 मतदाता हैं, जिनके लिए 9 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां गैसाबाद, गरेंह और बलेह के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।चुनाव की प्रक्रिया में सभी दस्तावेज और रिपोर्ट स्वतः जनरेट हुईं, जिससे मानवीय त्रुटि की संभावना समाप्त हो गई। दमोह जिला प्रशासन के इस प्रयास को प्रदेशभर में सराहा जा रहा है। राकेश मरकाम, एसडीएम हटा बोले “पेपरलेस चुनाव से पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ी है। यह जिले के लिए गर्व की बात है।”


By - sagar tv news
26-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.