क्लासरूम में सोती मिली टीचर | बच्चों ने लगाए गंभीर आरोप| छतरपुर न्यूज़
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की एक मिडिल स्कूल से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां क्लास रूम में प्रभारी टीचर सोती हुई कैमरे में कैद हो गईं।यह मामला राजनगर जनपद शिक्षा केंद्र के भीयांताल मिडिल स्कूल का है। बच्चो को पढ़ाने की जगह सो रही टीचर का नाम विमलेश गुप्ता है।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक मेज पर सिर रखकर गहरी नींद में हैं और छात्र बगल में बैठे हुए हैं। बच्चों का कहना है कि "मैडम अक्सर क्लास में सो जाती हैं, और कई बार बिना बताए छुट्टी पर भी चली जाती हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप:स्थानीय नागरिकों ने बताया कि शिक्षिका की यह लापरवाही कोई नई बात नहीं है, बल्कि काफी समय से ऐसा चल रहा है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
मीडिया में मामला सामने आने के बाद चंमामला सामने आने के बाद चंद्रनगर शंकुल प्राचार्य केके अग्निहोत्री ने कहा है कि उन्हें शिकायत की जानकारी मिली है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।वहीं डीईओ आर.पी. प्रजापति ने भी संज्ञान में लेते हुए कहा है कि मामले की जांच कर सख्त कदम उठाए जाएंगे।