दिग्विजय सिंह बोले — सिंधिया मेरे पुत्र समान, चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल

 

पिछले दिनों राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भोपाल के कार्यक्रम की वीडियो वायरल हुआ था जिसमे सिंधिया-दिग्विजय को हाथ पकड़कर मंच पर ले गए थे। वही इसके बाद दिग्विजय सिंह जब ग्वालियरपहुंचे और वहां पत्रकारों ने उनसे इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके पुत्र के समान हैं, भले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए हों। उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिता माधवराव सिंधिया के साथ उन्होंने काम किया है और पार्टी ने उनका सम्मान किया था।

 

 

 

रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने यह बात उस समय कही, वे यहां पूर्व मंत्री के संगठन ‘मोहब्बत की दुकान’ के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि पहले उन्होंने मंच पर न बैठने की बात केवल कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर कही थी, निजी आयोजनों के लिए नहीं।

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटरों का मामला उजागर किया है, जिससे आयोग की भूमिका संदिग्ध लगती है। साथ ही, बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर भी उन्होंने संदेह जताया।


By - sagar tv news
12-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.