युवती बोली मर्जी से की शादी, 7 साल से जानती हूं सरवर को, कथित लव जिहाद मामले में

 

कथित लव जिहाद का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। इस मामले में लापता हुई बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा आराधना गौतम ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिवार और हिंदू संगठनों के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। मंगलवार को जारी वीडियो में आराधना ने साफ कहा – "मैं अपनी मर्जी से सरवर के साथ गई हूं और हमने शादी भी कर ली है।" उसने बताया कि सरवर खान को वह पिछले 7 साल से जानती है और उसे पहले से पता था कि वह मुस्लिम है।

 

 

आराधना के मुताबिक सरवर के परिवार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और अगर उसे या सरवर के परिवार को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी उसके परिजनों और रिश्तेदारों की होगी। दरअसल एमपी के सागर संभाग के दमोह ज़िले के हटा में आराधना 20 और सरवर 22 दोनों बालिग हैं। सरवर एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता है। युवती ने कहा कि 9 अगस्त को वह स्वेच्छा से सरवर के साथ गई थी, न कि किसी दबाव में। युवती के घरवालों का आरोप है कि सरवर खान ने खुद को सौरभ बताकर दोस्ती की और बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले गया। परिवार का यह भी कहना है कि वह अपने साथ सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। परिजन 9 अगस्त से उसकी तलाश कर रहे थे।

 

 

 

सोमवार शाम बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ हटा थाने में ज्ञापन सौंपा। संगठनों का आरोप है कि यह लव जिहाद का मामला है और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उधर, हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। यह मामला अब पुलिस, परिवार और संगठनों के बीच तनातनी का विषय बन चुका है। आराधना के वीडियो ने इसमें एक नया मोड़ जोड़ दिया है, जिससे विवाद और गहरा सकता है।


By - sagar tv news
12-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.