युवती के बयान के बाद आरोपी पर मामला दर्ज, दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी, धर्म परिवर्तन और अपहरण का आरोप

 

चर्चित कथित लव जिहाद मामले में गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। हटा थाना पुलिस ने एक हिंदू युवती और धर्म विशेष के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर हटा लाया। इस दौरान युवती ने पुलिस अधिकारियों के सामने चौंकाने वाले बयान दिए। पुलिस के अनुसार, एमपी के सागर संभाग दमोह जिले के हटा के आरोपी सरबर खान ने स्नैपचैट पर नाम बदलकर युवती से दोस्ती की। धीरे-धीरे उसने युवती की कुछ निजी तस्वीरें हासिल कर ब्लैकमेल करना शुरू किया और उसे अपने साथ ले गया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ अपहरण किया बल्कि शादी और धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया।

 

 

 

हिन्दू संगठनों के लगातार हस्तक्षेप और हटा थाना पुलिस की सक्रियता से पुलिस टीम आरोपी और पीड़िता को दिल्ली से पकड़कर हटा लाई। यहां एसडीओपी प्रिया सिंधी, हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे के समक्ष युवती के बयान दर्ज किए गए। बयान के बाद युवती को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में युवती के घर से गायब हुई रकम में से 10 लाख 50 हजार रुपये नकद भी बरामद कर परिवार को सौंप दिए।

 

 

 

 

एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि युवती के बयानों के आधार पर आरोपी सरबर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 351 और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3-4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की जांच की जा रही है। यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। हिंदू संगठनों ने इस कार्रवाई को पीड़िता के परिवार के लिए बड़ी राहत बताया और पुलिस टीम के त्वरित कदम की सराहना की।


By - sagar tv news
15-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.