61 लाख की लूट का पर्दाफाश, पीड़ित ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस की बड़ी सफलता

 

जिले में स्वतंत्रता दिवस पर गौरीहार इलाके में हुई 61 लाख 17 हजार रुपये की कथित लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज दो दिन में सुलझा लिया है। सबसे बड़ा खुलासा यह है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि खुद पीड़ित ही निकला। एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि हिताची एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष अहिरवार ने ही यह पूरी साजिश रची थी। मनीष पर करीब 53 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने नकली लूट की कहानी गढ़ी और अपने ही भाइयों को इसमें शामिल कर लिया।

 

 

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष अहिरवार सहित उसके सगे भाई पुष्पेंद्र अहिरवार, मौसेरे भाई रवि अहिरवार और छोटे भाई प्रदीप अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप पर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पूरी नकदी 61 लाख 17 हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त हथियार, वाहन और अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।

 

 

 

एसपी अगम जैन ने कहा कि यह मामला छतरपुर पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने लगातार काम करते हुए बेहद कम समय में वारदात का पर्दाफाश कर दिया। इस खुलासे से यह साफ हो गया है कि कैसे कर्ज में डूबे मनीष ने अपने परिवार के साथ मिलकर लूट की नकली पटकथा लिखी, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी। यह कार्रवाई छतरपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है और इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


By - sagar tv news
18-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.