प्रभारी मंत्री तोमर ने अस्पताल और पुलिया पर की सफाई, कहा – गंदगी मिली तो जिम्मेदार बचेंगे नहीं

प्रभारी मंत्री तोमर ने अस्पताल और पुलिया पर की सफाई, कहा – गंदगी मिली तो जिम्मेदार बचेंगे नहीं

 

shiv

प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
गंदगी देखकर खुद उठाया फावड़ा, सफाई कर्मियों को दी चेतावनी

एमपी के शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और सिविल सर्जन सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

अस्पताल के एक बाथरूम में गंदगी मिलने पर मंत्री तोमर खुद ही सफाई में जुट गए। वहीं, लुहारपुरा की पुलिया पर गंदगी देख उन्होंने फावड़ा उठाकर ऊपर से छिपाई गंदगी को बाहर निकाला। इस दौरान नगर पालिका के सफाई प्रभारी योगेश शर्मा को फूलमाला पहनाकर चेतावनी भी दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर अगली बार शहर में गंदगी मिली तो जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई होगी।

मंत्री का सख्त संदेश

प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पहले की तुलना में सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन अभी और मेहनत की जरूरत है। उन्होंने साफ किया कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि अगली बार गंदगी मिली तो जिम्मेदार अधिकारी बच नहीं पाएंगे।

शिवपुरी से राकेश भोज

 

 


By - sagar tv news
20-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.