Digvijay Singh के दावे के बाद अब Narottam Mishra ने Kamal Nath और Digvijay को घेरा

 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कमलनाथ सरकार गिराने से जुड़े बयान के बाद शुरू हुई सियासी बहस में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चुटकी ले ली है। उन्होंने दिग्विजय के बयान पर शायराना अंदाज़ में कहा – “ऐ काफ़िले वालों, तुम इतना भी नहीं समझते थे, लूटा है तुम्हें रहजन ने रहबर के इशारे पर।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को बुज़ुर्गों ने ही सत्ता से वंचित कर दिया।

 

 

 

नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे थे।. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब साफ हो गया है काफिला क्यों लुटा और असली दोषी कौन था। कांग्रेस को बुढ़ापे में मिली “बच्चा रूपी सरकार” को इनके नेताओं ने ही खत्म कर डाला। मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि शुरुआत से ही हम कहते थे—सरकार कमलनाथ नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह चला रहे थे, और यही उसकी गिरावट का कारण बना।

 

 

 

 

उन्होंने याद दिलाया कि उस समय मंत्री उमंग सिंघार ने भी यही बात कही थी, लेकिन कमलनाथ की आंखों पर दिग्विजय ने पट्टी बांध रखी थी। आज जाकर उन्हें सच की याद आई है। मिश्रा ने चुनौती दी—अगर आप सच की राह पर चल ही पड़े हैं, तो यह भी बताइए कि डेढ़ साल की सरकार में “सुपर सीएम” दिग्विजय सिंह ने आपसे कितने भ्रष्ट फैसले करवाए। वरना जनता यही मानेगी कि आप दोनों एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़कर गुमराह कर रहे हैं। असलियत यही है कि कांग्रेस की डूबती नाव को उसके ही कप्तान ने छेद कर डुबोया।

 

 

 

 


दरअसल, दिग्विजय सिंह ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि एक बड़े उद्योगपति के घर कमलनाथ और सिंधिया के साथ हुई थी बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई और एक “विश लिस्ट” भी तैयार की गई, जिस पर दोनों नेताओं ने दस्तखत किए। लेकिन उसका पालन नहीं हुआ और अंततः सरकार गिर गई।" दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि यह पूरा मामला आईडियोलॉजी का नहीं बल्कि पर्सनालिटी क्लैश था इस पर कमलनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी।

 

 

 

 

कमलनाथ ने ट्वीट कर पलटवार करते हुए कहा सिंधिया को लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिराई थी। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। इस बयान के बाद एमपी की राजनीति गरमा गई है और बीजेपी नेता कांग्रेस की खिंचाई करने से पीछे नहीं हट रहे।


By - sagar tv news
25-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.