अवैध खनन करते तीन ट्रेक्टर ट्राली सहित एक जेसीबी मशीन जप्त || SAGAR TV NEWS ||

 

प्रदेश में अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। जिले भर में लगातार कार्रवाई कर रेत के अवैध परिवहन पर लगाम कसने की कवायद चल रही है। सोमवार को दमोह जिले के बटियागढ़ थाना पुलिस ने खनन माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए एक जेसीबी मशीन सहित तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जप्त किया है।बटियागढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तिंदुआ गांव में अवैध रूप से पंचायत के निर्माण कार्य के लिए मुरम को खोदा जा रहा था। पंचायत में जेसीबी मशीन की मदद से मुरम खोदी जा रही थी। साथ ही तीन ट्रैक्टर ट्रालियों से परिवहन किया जा रहा था।जिसके चलते बटियागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली,जेसीबी मशीन सहित तीन आरोपियों को मोके से गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। लगातार आगे भी कार्रवाई की जाएगी


By - Akib khan (Damoh MP)
04-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.