MP की मुस्कान से मिलने आए यूपी के शख्स के छूटे पसीने, भगा-भगा आया भतीजा…

 


टीकमगढ़ में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्कान नाम की लड़की ने पहले तो यूपी के एक शख्स को अपने हुस्न के जाल में फंसाया और फिर उसे मिलने के लिए टीकमगढ़ बुलाया। मुस्कान के बुलाने पर शख्स जब उसके घर पहुंचा तो उसके पसीने छूट गए। दरअसल मुस्कान ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और बंधक बनाकर उससे 6 लाख रूपये की डिमांड करने लगी। हालांकि मुस्कान का प्लान पुलिस ने फेल कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 


जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स की पहचान एक साल पहले मऊरानीपुर मेले में मुस्कान नाम की युवती से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फोन पर लगातार बातचीत होती रही. शुक्रवार को उसने शख्स को टीकमगढ़ मिलने के लिए बुलाया था.

 

 

 

रविवार को हनी ट्रैप मामले में महिला आरोपी मुस्कान का सहयोगी मुख्य सरगना इरफान खान को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी जुबेर खान अब भी इस मामले में फरार है. पुलिस ने बताया कि जब शख्स, मुस्कान के घर पहुंचा तो उसने पहले उसे अपने झांसे में लिया और फिर अश्लील वीडियो बना लिए. इसके बाद मुस्कान ने उसे बंधक बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. उसने उससे 6 लाख रुपये की डिमांड की. घबराए शख्स ने अपने भतीजे को पैसे लेकर युवती के घर बुलाया

 

 

 

शुक्रवार शाम को भतीजा पैसे लेकर टीकमगढ़ पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही मुस्कान पैसे लेने आई, उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार मुस्कान पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही है और कई लोगों को हनीट्रैप में फंसा चुकी है


By - sagar tv news
22-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.