मासूम बच्ची को लेकर भागे-भागे अस्पताल पहुंचे पिता, लेकिन न डॉक्टर मिले न इलाज, फिर हुआ बखेड़ा

 

दमोह जिले के अर्थखेड़ा गांव में एक मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में जान चली गई, मासूम की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि समय पर इलाज और डॉक्टर की उपलब्धता न होने के कारण बच्ची की जान गई है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, 5 साल की मीनाक्षी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसे पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इस दौरान आरोप लगे कि जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी, वह समय पर वार्ड में मौजूद नहीं थे. हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार, तहसीलदार रोविन जैन, सिविल सर्जन प्रहलाद पटैल सहित अस्पताल प्रबंधक सुरेंद्र विक्रम सिंह ने पहुंचकर स्थिति संभाली और परिजनों से चर्चा की।

 

 

 


तहसीलदार रोविन जैन ने बताया कि परिजनों की शिकायत आवेदन स्वरूप ले ली गई है सिविल सर्जन ने कहा कि जिला अस्पताल में हुई लापरवाही की जांच की जा रही है निश्चित ही लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी


By - sagar tv news
30-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.