भावुक हुई विधायक की पत्नी, दोनों आंखों से बहने लगे आंसू !

 

अपने धार्मिक और आध्यात्मिक स्वभाव को लेकर चर्चाओं में रहने वाली सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन की धर्मपत्नी अनुश्री जैन का एक भक्ति भाव से सराबोर वीडियो सामने आया है। जिसमे वो भक्तिरस में ऐसी डूबी की उनकी आंखों बहने लगी।

 

 

 

दरअसल वृंदावन के प्रसिद्ध संत इंद्रेश जी उपाध्याय की श्रीमद् भागवत कथा इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही है, भगवान की कथा को उनके मुखारविंद से सुनने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं ऐसे ही अनुश्री शैलेंद्र जैन भी उनकी कथा का श्रवण करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची । कथा वाचक इंद्रेश जी उपाध्याय के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जा रहा था,

 

 

 

तो इसी दौरान अनुश्री शैलेंद्र जैन भावुक हो गई और उनकी भावनाएं आंखों में आंसू बनकर छलक गयी, हालांकि कुछ समय बाद वो खुद ही खुद को संभालती हुई नजर आई और फिर उन्होंने पूरी कथा का श्रवण किया, इसके साथ ही गज पर विराजे श्री गिरधरलाल जू के दर्शन किए, और नगर की खुशहाली समृद्धि की कामना की
कथा के बाद पूज्य संत इंद्रेश जी उपाध्याय से मुलाकात की जहां उन्होंने सागर में हुई कथा और यहां पर लोगों से मिले स्नेह का अनुभव साझा किया और आध्यामिक चर्चा हुई

 

 

 


बता दें कि इंद्रेश जी उपाध्याय के द्वारा 5 महीने पहले सागर में पहली बार कथा की गई थी जहां उनके द्वारा सुना गए वृतांत आज भी सोशल मीडिया पर तैरते रहते हैं उनकी मधुर वाणी से भगवान कृष्ण की लीलाओं को सुनना आत्ममुग्ध कर देता है, और एक बार ही कथा सुनने के बाद हर कोई उनका फैन हो जाता हैं


By - sagar tv news
05-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.