सांसद के गृह नगर हिंडोरिया में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर और JCB जब्त

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के हिंडोरिया नगर, जो कि सांसद का गृह क्षेत्र भी है, वहां अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। शमशान घाट क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार देर रात खनिज विभाग ने पुलिस की मदद से यहां बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

 

जिला खनिज अधिकारी फरहत जहान और हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके से 1 जेसीबी और 9 ट्रैक्टर जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि खनन कार्य अवैध रूप से और बिना अनुमति चल रहा था।

 

 

 

खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचते ही उत्खनन कार्य रोक दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में मशीनरी और ट्रैक्टर जब्त कर थाने ले जाया गया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में जहां भी अवैध खनन होगा, वहां इसी तरह की कार्रवाई दोहराई जाएगी।

 

 

 

जिला खनिज अधिकारी फरहत जहान ने कहा— “दमोह जिले में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है। आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि खनन माफियाओं को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस बल हर स्तर पर सहयोग कर रहा है।

 

 

 

फिलहाल विभाग ने 9 ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह कार्रवाई यहीं तक सीमित रहेगी या फिर आने वाले दिनों में जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ और बड़ी कार्यवाहियां देखने को मिलेंगी।


By - sagar tv news
06-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.