20 हज़ार की रिश्वत लेते नेत्र सहायक रंगे हाथ पकड़ा गया, सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 

सागर संभाग के टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय परिसर में लोकायुक्त सागर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेत्र सहायक उमेश जैन को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी उमेश जैन ने स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी रमेश चंद्र नायक से उनके रिटायरमेंट फंड को जारी कराने के एवज में 30 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

 

 

पीड़ित रमेश चंद्र नायक ने बताया कि उनका 31 अक्टूबर 2024 को रिटायरमेंट हो चुका है, लेकिन उन्हें अब तक सेवानिवृत्ति का फंड नहीं मिला। उन्होंने इस संबंध में दो बार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी CMHO डॉ. शोभाराम रोशन से शिकायत की। सीएमएचओ ने उन्हें उमेश जैन से मिलने की सलाह दी और कहा कि वही इस समस्या का समाधान करेंगे।

 

 

 

जब रमेश चंद्र नायक उमेश जैन से मिले, तो उन्होंने फंड रिलीज़ करने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद आवेदक ने लोकायुक्त सागर टीम में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को जब शिकायतकर्ता तय राशि में से पहली किस्त के रूप में 20 हज़ार रुपये देने पहुंचे, तभी लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नेत्र सहायक उमेश जैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

लोकायुक्त टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद की और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त सागर इंस्पेक्टर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई के बाद जिला चिकित्सालय परिसर में हड़कंप मच गया।


By - sagar tv news
09-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.