Sagar - नई नवेली दुल्हन को लेकर आई बुरी खबर, शादी के बाद ससुराल वाले मांग रहे थे फोरव्हीलर
सागर जिले के बंडा में एक नवविवाहिता की शादी के 10 महीने बाद रहस्यमई तरीके से जान चली गई, नई नवेली दुल्हन के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर परेशान करने के आरोप लगाए, इस मामले में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक भी मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए पत्र लिख चुके हैं
दरअसल टीकमगढ़ के रहने वाले शिखर चंद्र जैन ने सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायत की है शिकायत में बताया कि उनकी बेटी प्रिंसी जैन की शादी 13 जुलाई 2024 में बंडा के तरुण कुमार जैन के साथ हुई थी और लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए थे लेकिन इसके बाद भी वह फोर व्हीलर की मांग कर रहे थे जिसको लेकर प्रिंसी को ससुराल वाली परेशान भी करते थे
लेकिन इसी साल 23 मई 2025 को अचानक उसकी जान चली गई जब हम लोग उसके ससुराल पहुंचे और देखा तो शरीर पर हरे नीले कुछ निशान थे हम लोगों को किसी ने साइलेंट अटैक बताया तो किसी ने ब्रेन हेमरेज इसलिए हम लोगों को शक हुआ की कुछ गड़बड़ है इसके बाद जब पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन वे लोग ऐसे ही घर ले आए, और अंतिम संस्कार भी कर दिया हम लोगों को शक है कि ससुराल वालों के द्वारा ही उसके साथ कुछ किया गया है हम लोगों के द्वारा उस समय भी शिकायत की गई थी एसडीओपी के द्वारा बयान लिए गए लेकिन कुछ किया नहीं गया है
इसलिए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कुछ बहन से बातचीत के ऑडियो भी सौंपे इस मामले में निष्पक्ष जांच कर तरुण कुमार जैन सहित उनकी सास ससुर नंद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए