सागर निगम चुनाव जीतने भाजपा-कांग्रेस में जोर आजमाइश शुरू ? || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश भर में सियासी जोर आजमाइश जारी है तारीखों के ऐलान में अभी वक्त है लेकिन दावों और वादों सियासत गर्म है । सागर निगम चुनाव में भाजपा कांग्रेस दोनो ही दो-दो हाथ करने के लिये तैयार हो रहे है कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनो ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है सागर निगम प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और सह प्रभारी मनीषा दुबे महापौर-पार्षद के दावेदारों से मुलाकात करने सागर पहुँचे ।मीडिया से चर्चा में पीसी शर्मा ने कहा कि इस बार पीसीसी ने प्रत्याशी चयन के लिये नया फार्मूला लाये है । इसमे जमीन से जुड़े नेताओं को ही टिकिट दिया जायेगा । किसी नेता की पत्नी या घरेलू को को टिकिट नही देंगे ।इसके साथ ही पिछली भाजपा परिषद पर हमला बोलते हुय कहा कि पूरे शहर की हालत खस्ता है यहां हम बिजल8 सड़क पानी डीजल गैस रसोई जैसे मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे ।तो भाजपा से नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी हैं हम 365 दिन चुनाव के लिये तैयार रहते है । हाल ही में हुय उपचुनाव के परिणाम इसके नतीजे हैं ।हम ही निगम और निकाय चुनाव जीतेंगे ।इस बार के निकाय चुनाव में कांग्रेस जहां भाजपा सरकार की कमियां गिनाकर जनता से वोट मांगेगी, तो भाजपा एक बार फिर विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुँचेगी ।अब ऐसे में जनता किस पर अपना भरोसा जताती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।


By - anuj goutam
07-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.