तेज रफ्तार ऑटो-कार आये आमने-सामने फिर 1 की मौत, 3 जबलपुर रेफर, जिला परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर

 


एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और परिवहन विभाग की अनदेखी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बुधवार दोपहर समन्ना बायपास के रिंग रोड दमयंतीपुरम के पास ऑटो रिक्शा और कार की जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला की जान चली गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक गमी से लौट रहे थे। ऑटो में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

 

 

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। तीन गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा ऑटो में ओवरलोड सवारियों और तेज रफ्तार कार के कारण हुआ। वहीं कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कुछ ही देर बाद पकड़ लिया।

 

 

 

 

यह हादसा एक बार फिर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। पिछले साल भी समन्ना के पास ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की जान गई थी, लेकिन हालात अब भी जस के तस हैं।

लोगों का सवाल है — क्या अब भी नींद से जागेगा जिला परिवहन विभाग? या फिर ऐसे हादसे प्रशासनिक लापरवाही की कीमत बनकर सामने आते रहेंगे...


By - sagar tv news
30-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.