इन 3 सुपरफूड बीज में छिपा है खूबसूरती का राज, डाइट में जरूर करें शामिल

 

 


चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर आपका शरीर अंदर से साफ नहीं है तो कोई भी क्रीम आपकी त्वचा में निखार नहीं ला सकती. अच्छे बालों और अच्छी स्किन के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है. कुछ खास तरह के सीड्स भी शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाकर त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाने का काम करते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

1. चिया सीड्स- भारत में, चिया के बीज अक्सर फ्लेक्स बीज (flax seeds) और तुलसी के बीज (सब्जा) से भ्रमित होते हैं। लेकिन चिया बीज भारत से नहीं हैं, और उन्हें विदेश से आयात किया जाता है। चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. हर दिन चिया सीड्स खाने से हाइड्रेशन बढ़ता है जिससे त्वचा साफ, कोमल और चमकदार बनती है. चिया सीड चेहरे पर झुर्रियों आने से रोकता है और एंटी एजिंग का काम करता है.

2. फ्लैक्स सीड्स- फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी का बीज बिगड़े हार्मोन को संतुलित करने के लिए जाना जाता है. अलसी का बीज मुंहासों को दूर करता है. इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन को कम करते हैं. अलसी का बीज पाचन तंत्र को सही करने में बहुत लाभदायक है. ये शरीर की अंदर से सफाई करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है.

3. सनफ्लावर सीड्स- सनफ्लावर सीड्स यानी सूरजमुखी के बीज जिंक, विटामिन A, B1 और E का प्रमुख स्त्रोत हैं. इसके अलावा इसमें बहुत सारा मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और त्वचा को जवां बनाते हैं. सूरजमुखी के बीज चेहरे के काले दाग-धब्बों को भी दूर करने में बहुत फायदेमंद हैं.

तो आप इन सुपरफूड बीज का इस्तेंमाल कर के और भी ज्यादा खूबसूरती ला सकते है 


By - sagar tv news
08-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.