बेटी ने रचा इतिहास! वर्ल्ड कप विनर क्रांति गौड़ को MP सरकार देगी 1 करोड़ का सम्मान |SAGAR TV NEWS|

 

 

बुंदेलखंड की मिट्टी ने फिर कमाल कर दिखाया है। मध्य प्रदेश के छोटे से कस्बे घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ अब पूरे देश की शान बन चुकी हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ODI वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचा, और इस ऐतिहासिक जीत में तेज़ गेंदबाज क्रांति गौड़ का शानदार प्रदर्शन अहम रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट झटके, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लेकर सबका दिल जीत लिया।

उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है —राज्य सरकार क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ ने वर्ल्ड कप में देश का सिर ऊंचा किया है, यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। क्रांति गौड़ का सफर संघर्षों से भरा रहा है। छह भाई-बहनों में सबसे छोटी क्रांति के पिता पुलिस विभाग में थे, लेकिन नौकरी छूट जाने के बाद परिवार आर्थिक संकट में घिर गया। गरीबी, अभाव और कठिनाइयों के बावजूद क्रांति ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने जज़्बे और मेहनत से वह मुकाम हासिल किया है, जहाँ तक पहुँचना कईयों का सपना होता है। आज घुवारा में जश्न का माहौल है — बस स्टैंड पर बड़ी LCD स्क्रीन लगाकर पूरे शहर ने वर्ल्ड कप फाइनल देखा।

जब भारत विजेता बना और क्रांति ने विकेट लिया, तो पूरा मैदान “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। लोगों ने क्रांति की मां का सम्मान कर उनकी मेहनत और संस्कारों को सलाम किया। क्रांति गौड़ की कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा और हौसला किसी संसाधन का मोहताज नहीं होता। गरीबी से निकलकर विश्व मंच तक पहुंचने वाली यह बुंदेलखंड की बेटी अब लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। आज पूरा प्रदेश एक ही आवाज में कह रहा है —शाबाश क्रांति! तुमने दिल जीत लिया...


By - sagar tv news
03-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.