सागर से बड़ी राजनीतिक हलचल! देवरी नपाध्यक्ष नेहा अलकेश जैन 6 साल के लिए BJP से निष्कासित

 

सागर जिले के देवरी से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी निष्कासन पत्र में स्पष्ट लिखा है कि नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिए गए हैं। पार्टी ने अपने पत्र में कई गंभीर आरोपों का उल्लेख किया है, जिनमें विधानसभा चुनाव 2023 में अधिकृत उम्मीदवार बृजबिहारी पटैरिया का खुलेआम विरोध करना सबसे प्रमुख है। पार्टी का कहना है कि इस मामले में नेहा जैन द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं रहा और उपलब्ध दस्तावेज़ों व फोटो प्रमाणों से यह सिद्ध होता है कि उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में प्रचार किया था।

 

 

इसके अलावा, नगरपालिका चुनाव जीतने के बाद पीआईसी के गठन में कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट को शामिल किए जाने को भी पार्टी ने अनुशासनहीनता करार दिया है। भाजपा का दावा है कि त्रिवेंद्र जाट अब भी कांग्रेस गतिविधियों में सक्रिय हैं, और उनके सोशल मीडिया पोस्ट तथा अखबारों में छपी विज्ञप्तियाँ इसका प्रमाण हैं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि नेहा जैन ने संगठन को गुमराह करते हुए गलत जानकारी दी कि त्रिवेंद्र जाट कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि वह लगातार भाजपा विरोधी कार्यक्रमों में दिखाई देते रहे हैं। पत्र में एक और आरोप यह है कि प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक और जिला अध्यक्ष की फोटो फ्लेक्स में न लगाना भी उनकी मनमानी कार्यप्रणाली को दर्शाता है। इन सभी कारणों के आधार पर भाजपा ने नेहा जैन और अलकेश जैन को छह साल के निष्कासन की कठोर कार्रवाई दी है।

 

 


By - sagar tv news
16-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.