हथिनी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, देश में ऐसा पहली बार, टाइगर रिजर्व में खुशी की लहर

 

पन्ना टाइगर रिजर्व से खुशखबर है। 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने दो स्वस्थ मादा बच्चों को जन्म देकर इतिहास रचा है। हथिनी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। देश में यह पहली बार हुआ, इसके साथ ही कुनबा 21 हो गया है। वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के अनुसार अनारकली ने पहला बच्चा खरेरिया में शुक्रवार दोपहर 2.20 बजे जन्मा।

 

 

 

हिनौता कैम्प में शाम 5.50 बजे दूसरे बच्चे का जन्म हुआ। रिजर्व के सहायक संचालक मोहित सूद ने बताया कि हथिनी के जुड़वां बच्चे के जन्म देने का देश का यह पहला मामला है। विदेश में इस तरह के मामले सामने आए हैं। हथिनी की गर्भावस्था 22 माह की होती है।

 

 

 


अनारकली को जून 1986 में सोनपुर मेले से लाया गया था। तब 18 वर्ष की थी। तब से रिजर्व की सेवा कर रही है। यह उसका छठा प्रसव है। यानी वह छठवीं बार मां बनी है

 

 

 


महावतों के अनुसार अनारकली गश्ती में कुशल है। शिकारियों या लकड़ी चोरों की आहट मिलते ही वह पत्थर बरसाकर खदेड़ देती है। पहाड़ी इलाकों में बाघों की निगरानी का अहम काम भी यही हाथी दल करता है। जहां मैदानी अमला नहीं पहुंच पाता, वहां अनारकली जैसे हाथी जिम्मा संभालते हैं।


By - sagar tv news
24-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.