धर्मेंद्र के निधन पर बोले CM मोहन यादव, देश कभी नहीं भूल पाएगा उनका योगदान

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ प्रवास के दौरान भावुक नजर आए, जब उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री सोमवार शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ पहुंचे, जहां हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा— फिल्मी जगत में धर्मेंद्र जैसा सितारा बार-बार नहीं जन्म लेता… जनता उन्हें लंबे समय तक याद रखेगी।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी की फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं थीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में कीमती धरोहर हैं। उन्होंने कहा— ऐसे अभिनेता बहुत कम होते हैं जिनकी फ़िल्में दशक दर दशक सुपरहिट रहती हैं। ‘शोले’ जैसी फिल्मों में उनका अद्भुत अभिनय हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

 

 

 

डॉ. यादव ने भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे इस पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी धर्मेंद्र के निधन को फिल्म इंडस्ट्री की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा— धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के शानदार युग के प्रतीक थे।

 

 

 

 

दोनों वरिष्ठ नेता टीकमगढ़ में भाजपा के जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस लाइन स्थित ‘मां की बगिया’ परिसर में कदम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के दौरान उपस्थित लोग धर्मेंद्र के प्रति व्यक्त श्रद्धांजलि से भावुक नजर आए।


By - sagar tv news
25-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.