तीन बच्चों की मां ने मामूली बात पर अपनी जीवन लीला की समाप्त और फिर पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एमपी के सागर संभाग के पन्ना जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में पति से मामूली विवाद के बाद तीन बच्चों की मां ने ज़हर पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की जान चली गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

 

 

मृतका की पहचान राखी रैकवार 24 साल निवासी गुन्नौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राखी की लगभग आठ साल पहले लल्लू रैकवार से शादी हुई थी। दंपत्ति के तीन मासूम बच्चे—रक्षा 6 साल , काव्या 4 साल और कृष्णा 2 साल हैं, जो अब मां की ममता से महरूम हो गए। घटना दोपहर की है। पति लल्लू रैकवार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे राखी बच्चों को घर में अकेला छोड़कर खेत में चना की भाजी लेने चली गई थीं। लगभग 3 बजे जब वह लौटीं तो इस बात को लेकर पति–पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना गंभीर नहीं था, लेकिन राखी इसे दिल पर ले बैठीं। विवाद के कुछ देर बाद पति काम पर चले गए। तभी घर पर मौजूद बड़ी बेटी रक्षा ने फोन कर पिता को बताया कि मां ने सिंघाड़ा वाली ज़हर पदार्थ खाकर लिया और उनकी हालत बिगड़ रही है।

 

 

 

घबराए पति तुरंत घर पहुंचे और राखी को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, जहरीली दवा शरीर में तेजी से फैल चुकी थी, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुन्नौर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पति, बच्चों और अन्य परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम को समझने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद से उपजा बताया जा रहा है। राखी की जान जाने के बाद गांव में मातम पसरा है और तीनों छोटे बच्चे अपनी मां को खोज रहे हैं—जो अब कभी वापस नहीं आएगी।


By - sagar tv news
30-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.