AIDS अब लाइलाज नहीं! समय पर ART शुरू करें और सामान्य जीवन जिएं, IMA सागर का बड़ा संदेश

 

सागर में विश्व एड्स दिवस के मौके पर आज कैंट हॉस्पिटल में एक विशेष HIV/AIDS जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन IMA सागर शाखा और स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त प्रयास से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग स्टाफ और आम नागरिक मौजूद रहे। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने एचआईवी से जुड़े डर और भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि— “AIDS अब लाइलाज नहीं… समय पर ART शुरू करें, आप पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकते हैं। भेदभाव बंद करें, जागरूकता बढ़ाएं।” इसके साथ ही उन्होंने नियमित जांच और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने की अपील भी की। बीजेपी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और समाज में समर्थन व संवेदनशीलता बढ़ाने की बात कही।

 

 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर डॉ. नीना गिडियन ने HIV संक्रमण के प्रसार के प्रमुख कारणों पर विस्तार से बताया— असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई या सिरिंज का उपयोग, मेडिकल उपकरणों की असावधानी, उन्होंने कहा कि जागरूकता, रोकथाम और सुरक्षा ही HIV से लड़ने का सबसे मजबूत हथियार है। IMA सागर अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने HIV संक्रमित मरीजों के लिए जरूरी सावधानियां बताते हुए कहा— समय पर HIV टेस्ट कराएं, संक्रमण की पुष्टि होते ही ART दवा शुरू करें। दवाइयाँ कभी न छोड़ें, डॉक्टर की सभी फॉलो-अप मीटिंग में जाएँ, उन्होंने स्पष्ट कहा कि ART दवा नियमित लेने से HIV वायरस को नियंत्रण में रखा जा सकता है और मरीज बिल्कुल सामान्य जीवन जी सकता है।

 

कार्यक्रम में CMHO डॉ. ममता तिमोरी सहित डॉ. साधना मिश्रा, डॉ. सुशीला यादव, डॉ. आरिफ कुरैशी, डॉ. संजोत माहेश्वरी और डॉ. सुनील जैन की सक्रिय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में जुड़े नर्सिंग स्टाफ और आशा कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। अंत में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके साथ पूरे शहर में HIV जागरूकता का संदेश गूंज उठा।

 

 

 


By - sagar tv news
02-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.