कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन बिल को रद्द करने की मांग || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के जबेरा से पूर्व विधायक लोधी के नेतृत्व में कांग्रेस और किसानों ने कृषि बिल को रद्द करने को लेकर तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद करीबन दो दर्जन से भी ज्यादा ट्रेक्टरों पर सवार होकर पूर्व विधायक प्रताप सिंह और किसान नगर से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक ने केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को व्यापारियों की चहेती और किसान विरोधी सरकार बताया और कहा की जो किसानों मन मर्जी कृषि बिल थोपे गए हैं। उसे रद्द किया जाए। साथ ही दिल्ली में कृषि कानून का विरोध करते हुए जितने भी किसानों ने अपने प्राणों की आहुति भी है। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनिट का मौन रखा गया। वहीँ इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर बस स्टैंड से तहसील प्रांगण तक 2 दर्जन से भी ज्यादा ट्रेक्टरों पर सवार होकर लंबी रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिस वजह से दमोह-जबलपुर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई।


By - Arpit Badkul
10-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.