चल मेरे दिल खुला है मयखाना, नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चों का भविष्य खतरे में !

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहाँ मजरा टोला पाली के एक शिक्षक का नशे में धुत होकर स्कूल आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बच्चों को पढ़ाने की जगह जब शिक्षक खुद ही मदहोशी में डगमगाते नजर आए, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

 

 

 

शिक्षा विभाग भी हरकत में आया और तत्काल जांच शुरू कर दी। बकस्वाहा विकासखंड की नवीन प्राथमिक शाला मजरा टोला में पदस्थ शिक्षक भगुंता अहिरवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह न सिर्फ शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को कॉलर पकड़कर बाहर फेंकते, लड़खड़ाते और स्कूल परिसर में असामान्य हरकतें करते दिख रहे हैं। इस घटनाक्रम ने अभिभावकों में भय और रोष दोनों को जन्म दिया है।

 

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक लंबे समय से नशे में स्कूल आ रहे हैं। महेश यादव नामक ग्रामीण ने बताया कि कई बार वे क्लासरूम में ही शराब पीते पकड़े गए हैं। छात्राओं के सामने अनुशासनहीन व्यवहार और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सामने आया है। इससे बच्चों की शिक्षा पर गंभीर असर पड़ा है और कई बच्चे स्कूल आने से ही डरते हैं। इसी बीच शिक्षा विभाग की टीम—बीईओ और बीआरसी अधिकारी—तुरंत मौके पर पहुँची। जांच में वीडियो में दिखे आरोप सही पाए गए। बच्चों की गवाही ने भी शिक्षक की हरकतों की पुष्टि कर दी।

 

 

 

 

छात्र विजय और रानी ने बताया कि "मासाब रोज नशे में आते हैं… 1 बजे ही छुट्टी कर देते हैं… और कई बार क्लास में ही शराब पीकर मारपीट करते हैं।" जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ—भगुंता अहिरवार पहले भी मार्च महीने में नीति आयोग की टीम से अभद्र व्यवहार करने पर निलंबित हो चुके थे। अक्टूबर में बहाली के बाद भी उनकी हरकतों में सुधार नहीं आया। शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों की मांग है कि ऐसे शिक्षक को तुरंत बर्खास्त किया जाए ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।


By - sagar tv news
06-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.