दुल्हन बनी ठग , शादी के बाद घर उड़ाया ! दमोह पुलिस ने लुटेरी बहू गैं-ग का भंडाफोड़

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले में शादी के नाम पर ठगी और लूट का खेल खेलने वाले “लुटेरी दुल्हन गैंग” का भंडाफोड़ हो गया है। तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग की मास्टरमाइंड दुल्हन कृतिका उर्फ मुस्कान जैन को उज्जैन पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। पूरा मामला इमलिया चौकी क्षेत्र के रहने वाले ऋषभ जैन की शादी से जुड़ा है। परिवार ने रिश्ते की बात जबलपुर निवासी बताई गई कृतिका से की। दुल्हन के परिवार ने शादी के एवज में 5 लाख 50 हजार रुपये नकद अपने पास ले लिए। शादी धूमधाम से हुई लेकिन सिर्फ एक महीने बाद कहानी में मोड़ आ गया।

 

 

 

 

बताया जाता है कि दुल्हन कृतिका शादी के लगभग 30 दिन बाद करीब 6 लाख रुपये के सोने–चांदी के गहने लेकर अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने जब खोजबीन की और कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन, संपर्कों और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि कृतिका कोई आम दुल्हन नहीं, बल्कि शादी के नाम पर फंसाकर लूट करने वाले एक संगठित गिरोह का हिस्सा है।

 

 

 

 

इसी कड़ी में इमलिया चौकी पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा— मुन्ना चौहान, उसकी पत्नी सोना उर्फ राधा जैन, प्रकाश पटेल इन सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं गैंग की मास्टरमाइंड दुल्हन कृतिका जैन और उसकी साथी पुष्पा जैन को उज्जैन पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि यह गैंग अलग-अलग जिलों में इसी तरह शादी कराकर घर-परिवार को चूना लगाने की वारदातें करता था। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश में जुटी है। दमोह पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे फर्जी विवाह गिरोहों पर बड़ी चोट मानी जा रही है।


By - sagar tv news
07-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.