जमीनी कहासुनी में गई एक और जान ! चाचा की मौत के बाद अस्पताल चौराहे पर हंगामा… भारी पुलिस बल तैनात

 

एमपी के टीकमगढ़ जिले में जमीन और आपसी विवादों के चलते बढ़ती हिंसा एक बार फिर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बकपुरा में खेत में जानवर घुसने की मामूली बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि चाचा-भतीजों के बीच हुई मारपीट में चाचा की जान चली गई। घटना के बाद जिले में तनाव का माहौल है और जिला अस्पताल से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल बढ़ गई है।

 

 

 

बकपुरा गांव के खेत में जानवर घुसने को लेकर उरसाब सिंह और उनके भतीजे राघवेंद्र, अनिल, अभय और अजय सोलंकी के बीच विवाद हुआ। मामला कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि भतीजों ने मिलकर चाचा पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उरसाब सिंह को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।

 

 

 

मृतक का शव जब टीकमगढ़ लाया गया, तो परिजनों ने अस्पताल चौराहे पर एम्बुलेंस रोक ली और पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए जिला अस्पताल के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

 

 

 

एसडीओपी राहुल कटरे ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए धाराएं बढ़ा दी हैं और भतीजों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं, घटना में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

 

 

 

गौर करने वाली बात यह है कि टीकमगढ़ जिले में पिछले सिर्फ छह दिनों में जमीन विवाद को लेकर चार लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते आपसी तनाव पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
08-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.