पूर्व विधायक पज्जन चतुर्वेदी के ठिकानों पर एक साथ छापा, छतरपुर में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन !

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर में आयकर विभाग की टीमों ने बड़ी और अचानक कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी उर्फ पज्जन चतुर्वेदी, उनके परिजनों और बिजनेस पार्टनर अजय पाल सिंह की खनन कंपनी खजुराहो मिनरल्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुबह होते ही शहर से लेकर खदानों तक अफसरों की कई टीमें पहुंचीं और सभी स्थानों को घेर लिया।

 

 

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की कार्रवाई बेहद गोपनीय रखी गई थी। जैसे ही टीमें छतरपुर के ढढारी स्थित मुख्य फैक्ट्री, रामनपुरा रोड गिट्टी प्लांट और कंपनी से जुड़ी कई खदानों पर पहुँचीं, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विभाग के अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं, वहीं खदानों पर स्टाफ से लगातार पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

‘खजुराहो मिनरल्स’ प्रदेश की बड़ी खनन कंपनियों में गिनी जाती है, ऐसे में आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कई लोकेशन पर तैनात की गई हैं। अधिकारियों का फोकस कंपनी के खातों, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों पर है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस शिकायत या इनपुट के आधार पर की गई है, लेकिन विभाग के सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई के पीछे कुछ महत्वपूर्ण वित्तीय सुराग हो सकते हैं। फिलहाल अधिकारी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं।

 

 

 

 

गौरतलब है कि पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उनकी बेटी की शाही शादी उत्तर प्रदेश के कानपुर से बीजेपी सांसद के बेटे के साथ ऋषिकेश में हुई थी, जिसकी चर्चा राजनीतिक हलकों में खूब रही। छापेमारी जारी है और उम्मीद की जा रही है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। छतरपुर में आयकर विभाग के इस बड़े एक्शन ने राजनीतिक तापमान और चर्चाओं दोनों को और बढ़ा दिया है।


By - sagar tv news
11-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.