लव जिहाद कानून आने के बाद बजरंग दल मंदिरो में चस्पा किये ये पोस्टर || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी में लव जिहाद का कानून क्या बना कि छतरपुर का बजरंग दल अपने फॉर्म में आ गया कानून को अपने हाथ मे लेते हुए धार्मिक स्थलों पर दीवाल लेखन और पोस्टर चिपकाते हुए यह लिख डाला कि मंदिर परिसर के अंदर या आस-पास यदि कोई विधर्मी लव जिहाद या नशा और संदिग्ध स्थिति में पाया गया तो बजरंग दल द्वारा उस पर प्रशासनिक रूप से कठोर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी । बजरंग दल द्वारा इस तरीके के दीवाल लेखन और पोस्टर छतरपुर शहर के तमाम धार्मिक स्थलों पर चस्पा किए गए हैं ऐसा ही एक धार्मिक और लोगों की आस्था का केंद्र है हनुमान टोरिया मंदिर जहां पर सभी दीवारों पर लेखन किया गया साथ ही पोस्टर चिपकाए गए । इन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में बनी पुलिस चौकी को भी नहीं छोड़ा और उसकी दीवारों पर भी पोस्टर चिपका दिए । बजरंग दल के जिला संयोजक से जब हमने बात की तो उनका कहना था कि असामाजिक तत्व गलत नियत और गलत हरकतों को लेकर मंदिर परिसर पहुंचते हैं इतना ही नही लव जिहाद भी होता है हालांकि सरकार द्वारा लव जिहाद को लेकर कानून तो बना दिया गया लेकिन असामाजिक तत्व इस तरह की की हरकतें ना करें इसीलिए मंदिरों की दीवारों पर लेखन और पोस्टर लगवाने पड़े और ऐसे लोगो पर नियम कानून के हिसाब से कार्यवाही करवाई जाएगी । जब इस बात को लेकर मंदिर की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहने वाले पुलिस जवान से पूछा गया तो उनका कहना था बाईट। .... अब जरा गौर फरमाइए जब मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 24 घंटे एक की पुलिस गार्ड लगाई गई है तो फिर यह बजरंग दल के कार्यकर्ता इस तरीके के दीवार लेखन करके और पोस्टर चिपका के क्या सिद्ध करना चाहते हैं । जब इस विषय में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा से बात की गई तो उनका कहना है की इन पोस्टरों और दीवार लेखन की जांच कराई जा रही है और अराजकता फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।


By - Lokesh Chourasiya ( Chhatarpur MP )
11-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.