पांचवीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास ! विरोध करने पर ब्लेड से हमला, आरोपी कार सहित फरार,

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। स्कूल जा रही मासूम को नकाबपोश बदमाशों ने जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर ब्लेड से हमला किया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 की रहने वाली छात्रा शनाया पिता शैलेन्द्र प्रधान हमेशा की तरह सुबह करीब 11 बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वह रोती-बिलखती वापस घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। शनाया के पिता, जो जबेरा ब्लॉक में पटवारी हैं, ने बताया कि बेटी ने बताया—दो नकाबपोश युवकों ने उसे रास्ते में रोका, स्कूल बैग छीन लिया, कॉपियां निकाल लीं और उसे कार में बैठाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया, तो ब्लेड से हाथ पर वार कर दिया।

 

 

 

 

परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। शाम करीब 5 बजे मामला दर्ज होते ही तेंदूखेड़ा पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल के आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को एक काले रंग की संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसके पीछे स्टेपनी लगी है और आगे नंबर प्लेट नहीं है। कार सुबह 10:36 बजे कैमरे में कैद हुई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यही वही कार है जिसमें अपहरण का प्रयास हुआ।

 

 

 

 

पुलिस अब पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है। एएसआई गजराज सिंह ने बताया कि बच्ची द्वारा बताए स्थान की जांच की गई है, लेकिन कोई ठोस सुराग फिलहाल हाथ नहीं लगा है। एक संदिग्ध कार की फुटेज मिली है, जिसकी पहचान की जा रही है। घटना के बाद पूरे नगर में सनसनी और डर का माहौल फैला हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर छोटी बच्ची को निशाना किसने बनाया और क्यों?


By - sagar tv news
13-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.