जमकर नाची विधायक रामबाई सिंह, वीडियो वायरल

 

 


 एम पी के दमोह जिले के पथरिया से बी एस पी की विधायक रामबाई सिंह आये दिन चर्चाओं में रहती हैं तो अक्सर उनके कारनामे सुर्खियो में रहते हैं। तीन दिन पहले ही बसपा की दबंग विधायक रामबाई सिंह के पति ग़ोविन्द सिंह के खिलाफ कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए उन्हें कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है जिसे लेकर रामबाई की चिंता बढ़ सकती है लेकिन इसी बीच विधायक रामबाई का डांस वीडियो सामने आया है जो कि एक पारिवारिक आयोजन का है। दरसल सोमवार को रामबाई की बेटी मेघा का बीसवां जन्मदिन था जिसको लेकर रामबाई के दमोह निवास पर एक पारिवारिक पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में विधायक ने जमकर डांस किया। पूरे परिवार के साथ रामबाई का डांस देखते ही बन रहा था। बाकयदा डी जे की धुन पर कुछ फिल्मी कुछ लोकगीतों और लोकगीतों में राजनैतिक गीतों पर रामबाई ने बिंदास डांस किया और फिर वीडियो भी वायरल किये गए। हालांकि कोर्ट के आदेश में बाद रामबाई के पति ग़ोविन्द सिंह सामान्य रूप से भी नज़र नही आ रहे हैं और सोमवार रात बेटी के जन्मदिन पर भी तश्वीरो में दिखाई नही दिया। दमोह के हटा ए डी जे कोर्ट ने विधायक के पति ग़ोविन्द सिंह को 21 जनवरी के पहले कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है। बहरहाल ऐसे दौर में भी जब विधायक पति पर संकट मंडरा रहा है तब बेटी के जन्मदिन पर खुशियां कम न हो विधायक रामबाई का ये रूप चर्चाओं में जरूर है।


By - sagar tv news
12-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.