कांग्रेस में जाने की चर्चाओं पर रामबाई परिहार का फुल स्टॉप, बोलीं मैं बसपा में थी, हूं और रहूंगी

 

एमपी सागर संभाग के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रामबाई परिहार को लेकर बीते कुछ दिनों से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म था। भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंह संघार के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। चाय की दुकानों से लेकर राजनीतिक बैठकों तक यही सवाल गूंजता रहा कि क्या रामबाई परिहार अब कांग्रेस पार्टी का दामन थामने जा रही हैं।

 

 

 

इन चर्चाओं के बीच रविवार को पथरिया नगर के संजय चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों और क्षेत्रीय मांगों को लेकर एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में पूर्व विधायक रामबाई परिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मंच से उन्होंने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन और सरकार पर आमजन की अनदेखी का आरोप लगाया।

 

 

 

जनसभा के उपरांत बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निकेत चौरसिया को ज्ञापन सौंपते हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं—जैसे सड़क, पानी, बिजली, अतिक्रमण और प्रशासनिक लापरवाही—के त्वरित समाधान की मांग की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक रामबाई परिहार ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर स्पष्ट और दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं बीएसपी से विधायक रही हूं और वर्तमान में भी बहुजन समाज पार्टी में ही हूं। कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। वायरल फोटो को लेकर बेवजह राजनीतिक अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

 

 

 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में समय है। “समय आने पर परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। जब मेरे पति बाहर आ जाएंगे, तब बैठकर यह तय करेंगे कि चुनाव किस पार्टी से लड़ना है। फिलहाल मैं बीएसपी के साथ हूं और उसी के साथ रहूंगी।” रामबाई परिहार की इस साफ-साफ सफाई के बाद कांग्रेस में शामिल होने को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बयान को आगामी समीकरणों से जोड़कर जरूर देखा जा रहा है।


By - sagar tv news
19-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.