प्रेम प्रसंग में हत्या, दमोह–छतरपुर हाईवे जाम, 7 आरोपियों पर केस की मांग पर अड़े परिजन

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगोला गांव में युवक देवी सिंह लोधी के मर्डर के बाद रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मर्डर के विरोध में दमोह–छतरपुर हाईवे को जाम कर दिया। परिजन सात लोगों के खिलाफ मर्डर का प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे, परिजनों ने गांव के ही विश्वकर्मा समाज के रामलाल, बद्री, दीपक, शीलरानी, अंशुल, श्रीराम, रामप्रसाद, दयाल और गुटई एवं अन्य पर घर पर घेरकर मारपीट करने और मर्डर करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते हाईवे पर घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा। रविवार दोपहर बटियागढ़ बायपास पर सैकड़ों की संख्या में परिजन और ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी, हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी और बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अडिग रहे। लगभग शाम 4 बजे प्रशासनिक आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ और जाम खुलवाया जा सका। मृतक के भतीजे यशवंत लोधी ने बताया कि शनिवार को सात लोगों ने उनके चाचा देवी सिंह को घर से बाहर बुलाया और बेरहमी से मर्डर कर दिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम तो कराया गया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक सभी सात आरोपियों पर मर्डर का मामला दर्ज नहीं किया जाता, वे शव नहीं उठाएंगे और आंदोलन जारी रखेंगे।

 

 

 

 

 

एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर किसी नुकीली वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण जान जाने का कारण बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताए गए सात नामों में से कुछ लोग गांव में स्थायी रूप से निवास नहीं करते, जिसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मर्डर के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक ने विश्वकर्मा परिवार की एक महिला से संपर्क किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ा। परिजनों ने नन्नू विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा सहित कई लोगों पर मर्डर का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, मर्डर के बाद हाईवे जाम की घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
22-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.