महुआ लड्डू, चिरोंजी और शहद उत्पादन में पन्ना को मिला राज्य में दूसरा स्थान

 

महुआ लड्डू उत्पादन चिरोंजी और शहद के उत्पादन में दक्षिण वन मंडल पन्ना को मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जहां वन-धन उत्पादों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। यह पहली बार है जब पन्ना जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।
बताया गया कि दक्षिण वन मंडल अपनी जैव विविधता के लिए पूरे जिले में नवाचार के लिए जाना जाता है यहां पक्षियों के अलावा वन संपदा को सहजने का भी काम किया जा रहा है। ऐसे में दक्षिण वन मंडल अंतर्गत महुआ लड्डू उत्पादन चिरोंजी और शहद के उत्पादन में दक्षिण वन मंडल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है

 

 

 

 

भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 में दक्षिण पन्ना वन मंडल ने बड़ी सफलता हासिल की है। कल्ला वन धन विकास केंद्र के लघु वनोपज आधारित उत्पादों को मध्यप्रदेश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। यह सम्मान नवाचार, गुणवत्ता और जनजातीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस उपलब्धि से न सिर्फ स्थानीय वनोपज को पहचान मिली है, बल्कि जनजातीय समुदायों की आजीविका को भी नई मजबूती मिली है। इसको लेकर दक्षिण वन मंडल के डीएफओ अनुपम शर्मा ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
26-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.