लड़की पर आया लड़की का दिल, अब जन्म-जन्म के लिए एक दूजे के हो गये दोनों

 

बस यही अपराध में हर बात करता हूं, आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूं....ये गाना आपने कभी न कभी ज़रूर सुना होगा, साल 1970 में आई मनोज कुमार की फ़िल्म पहचान का गाना है। जो आज भी बिल्कुल सटीक साबित होता है। लेकिन हम जो आपको प्रेम कहानी बता रहे हैं इसमें इस सब के उलट ड्रामा है, रोमांस है, प्यार में किसी भी हद तक कुछ भी कर गुजर जाने की बात भी है। यूपी के महोबा जिले की लड़की ने एमपी के छतरपुर में रहने वाली अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली। अब दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश हैं।

 

 

 

 

जी हां एक लड़की को दूसरी लड़की से प्यार हो गया जो ऐसा परवान चढ़ा की साथ में ही जीने मरने की कसमें खाई, एक दूसरे से जुदा न हो पाएं इसलिए हमेशा साथ रहने के बंधन में बंधने का फैसला तक कर लिया।

इस प्रेम कहानी के दो किरदार हैं उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी नगर निवासी हेमा यानी अब हेमंत और मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र की पूजा अहिरवार, सब्जी बेचते समय शुरू हुआ दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की दोनों ने शादी कर साथ रहने का फैसला किया। और समलैंगिक विवाह किया।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक करीब तीन साल पहले दिल्ली में हेमा और पूजा की मुलाकात हुई। जो जल्दी ही प्यार में बदल गयी। दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हुए। बीते 6 अक्टूबर 2025 को दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज भी कर ली। और इसके बाद जब दोनों पहली बार चरखारी स्थित घर पहुंचीं तो परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका स्वागत किया। यही नहीं मुंह दिखाई, संगीत कार्यक्रम समेत सभी वैवाहिक रस्में भी निभाई गईं। इन दोनों के रिश्तों से परिवार को भी कोई ऐतराज नहीं है क्योंकि जब उन्होंने मना करने की कोशिश की तो दोनों ने कहा कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, अगर अलग किया तो घातक कदम उठा लेंगे। अब ये प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।--------
--------


By - sagar tv news
28-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.