यूरिया न मिलने से गुस्साई महिला अधिकारी को जबरन ले गई खींचकर, तब आनन-फानन में।बनी पर्ची

 

इन दिनों यूरिया की किल्लत के अलावा कई सारी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिल रही हैं जहां लोगों का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ता है। इसी तरह का एक और मामला छतरपुर से भी सामने आया, जहां महिलाएं गुस्से में एक अधिकारी को जबरन खींचकर खाद वितरण केंद्र ले गई। वो किसी की बात सुनने को ही तैयार नहीं थी, किसी तरह पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को अलग किया।

 

 

 


मामला छतरपुर के चंदला का है जहां यूरिया की किल्लत से परेशान किसान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जब महिलाओं को गुस्सा आया तो उन्होंने राजस्व विभाग के आरआई को जबरन पकड़ लिया, और वो उन्हें जबरदस्ती काउंटर पर ले गयी। दरअसल ये किसान महिलाएं पर्ची न बनने से नाराज़ थी, जब किसी ने सुनवाई नहीं कि तो मजबूरन उन्हें ये तरीका अपनाना पड़ा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं आरआई को जबरन पकड़कर ले जा रही हैं

 

 

 

 

 

वो काउंटर तक पहुंचती हैं लेकिन यहां भी उनक गुस्सा शांत नहीं होता, जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचता है वो महिलाओं से आरआई को छोड़ने की बात करते हुए कहता है कि आपकी बात सुनी जाएगी लेकिन ये तरीका ठीक नहीं है फिर तुरंत ही महिला को पर्ची भी दी जाती है।
दरअसल चंदला में खाद की सिर्फ एक बोरी मिलने से महिलाएं नाराज़ थी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं की नाराज़गी और यूरिया खाद संकट को लेकर उनकी मजबूरी साफ दिखाई दे रही है।--------


By - sagar tv news
29-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.